Edited By Anil Jangid, Updated: 14 Nov, 2025 05:58 PM

जिले में अवैध हथियारों के तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए एएनटीएफ व भीनमाल थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
भीनमाल। जिले में अवैध हथियारों के तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए एएनटीएफ व भीनमाल थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक रौनक सिंह इंदौलिया के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 नवंबर को पुलिस की टीम ने बागोड़ा रोड, बुष्णा बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के पास से दो देशी कट्टे व दो लाइव कारतूस मिले, जिन पर K.F. 7.65 मार्किंग दर्ज थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महिपालसिंह, पुत्र जितेन्द्रसिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवाड़बुर्ज़, थाना जैतपुर, जिला पाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भीनमाल में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई में शामिल टीम:
भीनमाल थाना पुलिस, एएनटीएफ टीम, एवं नाकाबंदी पुलिस दल के अधिकारी व जवान शामिल रहे।
भीनमाल पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।