CM Bhajan Lal Sharma ने Jaipur को समर्पित की 16 E-Buses, Rajasthan में 1,150 PM e-Buses को मंजूरी

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 12 Aug, 2026 02:18 PM

bhajan lal sharma flags off 16 e buses jaipur pm e bus sewa rajasthan

PM e-Bus Sewa के तहत Jaipur में शुरू हुई Electric Bus सेवा, CM बोले- Clean और Sustainable Transport की दिशा में बड़ा कदम

Jaipur: मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने मंगलवार को PM e-Bus Sewa के तहत Jaipur को 16 E-Buses समर्पित कीं। सचिवालय में मुख्यमंत्री ने ई-बसों की विधिवत पूजा-अर्चना की, उनका निरीक्षण किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के Clean Mobility के विजन के अनुरूप Electric Buses शुरू की जा रही हैं। आधुनिक तकनीक से लैस ये बसें धुआं और शोर रहित हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Rajasthan के 8 शहरों को मिल चुकीं 110 PM E-Buses

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राजस्थान के 8 शहरों में 110 PM E-Buses प्राप्त हो चुकी हैं। PM e-Bus Sewa के पहले चरण में Jaipur, Jodhpur, Udaipur, Kota, Bikaner, Bhilwara, Alwar और Ajmer के लिए 675 Electric Buses स्वीकृत की गई हैं।

राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से राजस्थान के लिए 475 अतिरिक्त E-Buses भी स्वीकृत हुई हैं। इस तरह प्रदेश के लिए कुल 1,150 PM E-Buses स्वीकृत की जा चुकी हैं।

E-Buses के लिए विकसित होंगे Charging Points और Infrastructure

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि Double-Engine Government प्रदेश में Public Transport को Modern और Accessible बनाने के साथ इसे Environment Friendly बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

ई-बसों के सुचारू संचालन के लिए Bus Stands, Charging Points सहित आवश्यक Infrastructure विकसित किया जा रहा है।

Rajasthan Roadways में जल्द जुड़ेंगी 1,000 नई बसें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए सुविधाजनक और किफायती परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में Public Transport की सुविधा बढ़ाने के लिए 144 Roadways Buses को हरी झंडी दिखाई गई थी।

उन्होंने बताया कि Rajasthan Roadways के बेड़े में जल्द ही 1,000 नई बसें शामिल की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर और प्रभावी प्रबंधन के जरिए Roadways को घाटे से निकालकर मुनाफे में लाया गया है, साथ ही Roadways कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में Deputy CM डॉ. प्रेमचंद बैरवा, Urban Development एवं Local Self Government Minister (Independent Charge) झाबर सिंह खर्रा, Chief Secretary वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!