कोहिनूर पैलेस में दिखी सिंधु संस्कृति की झलक, अयोध्या की पावन भूमि पर 73वाँ झूलेलाल महोत्सव

Edited By Kailash Singh, Updated: 20 Aug, 2025 05:47 PM

73rd jhulelal festival on the holy land of ayodhya

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सिंधी समाज हमेशा से पुरुषार्थी रहा है। उन्होंने कहा कि देश सहित अयोध्या के विकास में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सिंधी समाज देश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण...

कोहिनूर पैलेस में दिखी सिंधु संस्कृति की झलक, अयोध्या की पावन भूमि पर 73वाँ झूलेलाल महोत्सव 

जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सिंधी समाज हमेशा से पुरुषार्थी रहा है। उन्होंने कहा कि देश सहित अयोध्या के विकास में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सिंधी समाज देश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब समाज के बच्चें प्रशासनिक सेवाओं में भी आगे आ रहे है यह गर्व का विषय है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संत साई नितिन राम और सिंधु सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने अयोध्या में प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभु झूलेलाल की आरती के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्भ किया। समारोह का संचालन ट्रस्ट के संरक्षक गिरधारी चावला और महामंत्री नरेन्द्र क्षेत्रपाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनानी का प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा, शॉल ओढाकर व पुष्प गुच्छ व पाखर भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर देवनानी ने स्नातक और परास्नातक में उत्कृष्ट युवाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव में एक शाम सिंधियत के नाम में अंतर्राष्ट्रीय गायक जतिन उदासी व ज्योति पहलाजानी ने सिंधी गौतों से सर्व समाज का मन मोह लिया।

 देवनानी ने कहा कि अयोध्या एक नगर के साथ आध्यात्म और मर्यादा की पावन स्थली है। यहाँ भगवान श्रीराम ने सत्य और त्याग का संदेश दिया, वहीं प्रभु झूलेलाल ने समाज को साहस, न्याय और एकता की राह दिखाई। समाज के इन दोनों आदशों ने आध्यात्म और संस्कृति को नई दिशा दी। श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दुःख सहने के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा। आज भी सिंधी समाज अपने परिश्रम, सेवा और संस्कार की पहचान से पूरे भारत और विश्व में गौरव बढ़ा रहा है।

 देवनानी ने कहा कि यह महोत्सव हमें याद दिलाता है कि ज्ञान हमारा हथियार है, संस्कृति हमारी पहचान है और समाज सेवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आज जब दुनिया हिंसा और तनाव से जूझ रही है, तब झूलेलाल का संदेश सत्य पर डटे रहो, न्याय का साथ दो और सबको एक मानो और भी प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने प्रभु झूलेलाल से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि समाज में प्रेम और स‌द्भावना बनी रहे और भारत पुनः विश्वगुरु बने।

संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने देवनानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधु सेवा समिति आने वाले समय में सभी को साथ लेकर नए आयाम स्थापित करेगी। संस्था पदाधिकारियों द्वारा 4 सूत्रीय ज्ञापन श्री देवनानी को दिया। इसमें प्रमुख रूप से प्रभु झूलेलाल मंदिर हेतु एक एकड़ जमीन निःशुल्क उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाए, अयोध्या से चलने वाली साकेत एक्सप्रेस का नाम प्रभु झूलेलाल एक्सप्रेस रखने, सिंधी अकादमी का गठन और अवध विश्ववि‌द्यालय में सिंधी विषय से पीएचडी की शिक्षण व्यवस्था प्रारम्भ कराने हेतु अनुरोध किया गया। देवनानी ने ज्ञापन की मागों को पूरा कराने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि उचित स्तर पर इन सन्दर्भों में चर्चा की जाएगी। समारोह में देवनानी ने युवाओं द्वारा विशेष व्यंजनों से भंडारे की सुंदर व्यवस्था की गयी, जिसमे सर्वसमाज और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए श्री राकेश लधानी, जय कुमार आहूजा एवं श्री ज्ञान मोटवानी को भी सम्मानित किया।

देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष महाना के साथ भवन, सदन, विधान परिषद भवन और संग्रहालय देखा, दोनों अध्यक्षों ने विधायी कार्यों पर की चर्चा- राजस्थान विधानसभा अध्याक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष सतीश महाना से भेंट की।  देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन, सदन, डिजिटल संग्रहालय और विधान परिषद भवन का अवलोकन किया।  देवनानी का श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुँचने पर गरम जोशी से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महाना ने देवनानी का शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। देवनानी ने  महाना को राष्ट्र सेविका मां अहिल्याबाई होलकर पुस्तक भेंट की।  देवनानी और महाना ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश विधानसभाओं के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परम्पराओं और विधायी कार्य प्रणालियों पर चर्चा की।

 देवनानी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के किए दर्शन- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर भव्यता एवं प्रगति का अवलोकन किया।  देवनानी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट कर मंदिर परिसर के विकास एवं आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त की। देवनानी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संपूर्ण भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का गौरव है। यह मंदिर विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सांस्कृतिक मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा।  देवनानी देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

देवनानी की श्री चंपतराय से मुलाकात- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्या प्रवास के दौरान कारसेवकपुरम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय से मुलाकात हुई। श्री देवनानी ने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति, ट्रस्ट की गतिविधिर्या तथा अयोध्या को एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चंपत राय जी ने मंदिर निर्माण, प्रशासनिक प्रबंधन, मंदिर परिसर के विकास तथा आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!