डूंगरपुर जिला परिषद में अब 37 वार्ड: 10 नए बढ़े, 14 पंचायत समितियों में 234 वार्ड

Edited By Anil Jangid, Updated: 23 Jan, 2026 02:09 PM

dungarpur district council expanded to 37 wards

डूंगरपुर। डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। अब डूंगरपुर जिला परिषद में 37 वार्ड होंगे क्योंकि 10 वार्ड नए बनाए गए हैं। पहले 27 वार्ड थे। जबकि जिले में अब 14 पंचायत समितियां...

डूंगरपुर। डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। अब डूंगरपुर जिला परिषद में 37 वार्ड होंगे क्योंकि 10 वार्ड नए बनाए गए हैं। पहले 27 वार्ड थे। जबकि जिले में अब 14 पंचायत समितियां होंगी जिनमें 234 वार्ड होंगे। ऐसे में जिले में अब 10 नए जिला परिषद सदस्य बनेंगे। जबकि पाड़वा और भंडारी 2 नई पंचायत समितियां बनने से उनमें 2 नए प्रधान ओर उपप्रधान भी चुने जाएंगे। ऐसे में जिले में राजनीतिक तस्वीर भी बदलेगी।

 

जिले की 14 पंचायत समितियों में 442 ग्राम पंचायतें होंगी। सागवाड़ा सबसे बड़ी पंचायत समिति होगी, जिसमें 27 वार्ड हैं। वहीं इसमें 58 ग्राम पंचायतें होंगी। जबकि गामड़ी अहाड़ा में 15 वार्ड होंगे। लेकिन इसमें पंचायतों की संख्या सबसे कम 18 होंगी। वहीं, इसमें 1042 राजस्व गांव होंगे। सभी पंचायत समितियों में कुल आबादी 13 लाख 11हजार 806 है। इस तरह 1 लाख 75 हजार 306 की आबादी के साथ सागवाड़ा पंचायत समिति में सबसे बडी आबादी रहती है।

 

जिला परिषद की तस्वीर डूंगरपुर जिला परिषद में पहले 27 वार्ड हुआ करते थे। लेकिन अब 37 वार्ड होंगे। यानि 10 नए वार्ड बनाए गए है। जिला परिषद में अब 37 सदस्य होंगे।

 

जिन जिला परिषद वार्ड में ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है वो इस प्रकार हैं—
जिला परिषद वार्ड पाल देवल में 11,
पाल बौखला में 11, चुंडावाड़ा में 13, कनबा में 12
अहाड़ा में 13, वेड में 11, गेंजी में 10, झोंथरी में 16, धंबोला में 13
बांसिया में 14, सीमलवाड़ा में 10, डूका में 11, पीठ में 10
बाँकडा में 11, कुंआ में 14, चिखली में 15, गलियाकोट वार में 11 पंचायतें शामिल की गई है।

 

इसी तरह जिला परिषद वार्ड चितरी में 10, घाटा का गांव में 11, खड़गदा में 10, भिलुड़ा में 9, आरा में 10, ठाकरडा में 12, वरदा में 11, पाड़वा में 14, सरोदा में 11, साबला में 9, म्याला में 11, निठाउवा में 12, पूंजपुर में 10, नादली अहाड़ा में 9, आसपुर में 10, बनकोड़ा में 15, पुनाली में 19, कोलखंडा में 14, बिलड़ी में 15 और मेंताली वार्ड में 14 पंचायतें होगी।

 

सभी 14 पंचायत समितियों की तस्वीर
पंचायत समिति डूंगरपुर: 15 वार्ड, 28 पंचायतें, 71 राजस्व गांव और 91 हजार 556 आबादी है।
पंचायत समिति पाल देवल: 15 वार्ड, 19 पंचायतें, 27 राजस्व गांव और 54 हजार 169 की जनसंख्या।
पंचायत समिति बिछीवाड़ा : 17 वार्ड, 30 पंचायतें, 71 राजस्व गांव और 1 लाख 1896 की जनसंख्या।
पंचायत समिति गामड़ी अहाड़ा: 15 वार्ड, 18 पंचायतें, 39 राजस्व गांव और 53 हजार 679 की जनसंख्या।
पंचायत समिति आसपुर : 17 वार्ड, 40 पंचायतें, 98 राजस्व गांव और 1 लाख 11 हजार 220 जनसंख्या।
पंचायत समिति साबला : 17 वार्ड, 36 पंचायतें, 103 राजस्व गांव और 1 लाख 13 हजार 23 की जनसंख्या।
पंचायत समिति दोवड़ा : 19 वार्ड, 38 पंचायतें, 97 राजस्व गांव ओर 1 लाख 22 हजार 425 की जनसंख्या।
पंचायत समिति गलियाकोट : 15 वार्ड, 31 पंचायतें, 71 राजस्व गांव और 90 हजार 536 की जनसंख्या।
पंचायत समिति पाड़वा : 15 वार्ड, 20 पंचायतें, 50 राजस्व गांव और 47 हजार 952 की जनसंख्या।
पंचायत समिति सागवाड़ा : 27 वार्ड, 58 पंचायतें, 134 राजस्व गांव ओर 1 लाख 75 हजार 306 की जनसंख्या।
पंचायत समिति झोंथरी : 17 वार्ड, 36 पंचायतें, 79 राजस्व गांव और 1 लाख 2738 जनसंख्या।
पंचायत समिति सीमलवाड़ा : 15 वार्ड, 34 पंचायतें, 68 राजस्व गांव और 99 हजार 675 की जनसंख्या।
पंचायत समिति भंडारी : 15 वार्ड, 23 पंचायतें, 54 राजस्व गांव और 59 हजार 748 जनसंख्या।
पंचायत समिति चिखली : 15 वार्ड, 31 पंचायतें, 83 राजस्व गांव और 87 हजार 883 की जनसंख्या।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!