बारां में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, बोर्ड परीक्षा बिगड़ने से था तनाव में

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Feb, 2026 03:01 PM

baran class 12 student dies by suicide allegedly over exam stress

बारां। बारां शहर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर परीक्षा का पेपर बिगड़ने से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी की है, जहां छात्र किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

बारां। बारां शहर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर परीक्षा का पेपर बिगड़ने से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी की है, जहां छात्र किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

 

पुलिस के अनुसार रोहित प्रजापति (17) पुत्र रामस्वरूप, निवासी नाहरगढ़, बारां में अपने चचेरे भाई के साथ रहकर 12वीं विज्ञान वर्ग की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह बोर्ड परीक्षा देकर कमरे पर लौटा था। परिजनों के मुताबिक पेपर ठीक नहीं होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

 

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को उसका चचेरा भाई अजय प्रजापति एक परिजन से मिलने अस्पताल चला गया था, जबकि रोहित कमरे पर ही रुका रहा। देर शाम जब अजय वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और रात में ही अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

मृतक के चाचा कैलाश नारायण की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा का दबाव कई विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। अभिभावकों और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों से संवाद बनाए रखें और किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव के संकेत को गंभीरता से लें। जरूरत पड़ने पर परामर्शदाता या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेना भी महत्वपूर्ण है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!