उदयपुर के घंटाघर थानाधिकारी सुनील शर्मा का इस्तीफा चर्चा में, SP से अपमानित होने का आरोप

Edited By Kailash Singh, Updated: 14 Jun, 2025 10:53 AM

clock tower police officer sunil sharma s resignation in discussion

उदयपुर शहर के घंटाघर थानाधिकारी सुनील शर्मा द्वारा इस्तीफा देने की खबर ने शहर के पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर एसपी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान शर्मा ने स्वयं को अपमानित महसूस किया,

उदयपुर, 14 जून (पंजाब केसरी): शहर के घंटाघर थानाधिकारी सुनील शर्मा द्वारा इस्तीफा देने की खबर ने शहर के पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर एसपी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान शर्मा ने स्वयं को अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि शुक्रवार को आईजी से मुलाकात के बाद शर्मा ने रुख बदलते हुए कहा कि यह एक विभागीय मामला है और अब स्थिति सामान्य हो गई है।
थानाधिकारी सुनील शर्मा का इस्तीफा विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस महकमे में अंदरखाने चर्चा है कि एसपी साहब का व्यवहार लंबे समय से कई अधिकारियों को असंतोषजनक लग रहा था, लेकिन पहली बार किसी अधिकारी ने प्रताड़ना महसूस कर इस्तीफे की पहल की है। मामले में एसपी योगेश गोयल ने कहा कि इस्तीफा मिलने के बाद उसे आईजी उदयपुर को फॉरवर्ड कर दिया गया है और अब निर्णय वहीं से होगा।
सूत्रों के अनुसार सुनील शर्मा ने दो दिन पहले ही इस्तीफा एसपी को भेज दिया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने गुरुवार को यह इस्तीफा आईजी को भेजा। शुक्रवार को आईजी ने शर्मा को बुलाया और आईजी के साथ हुई बैठक के बाद शर्मा ने कहा कि परिस्थितियों के चलते गलतफहमियां हो जाती हैं, लेकिन अब सब सामान्य है। शर्मा के अनुसार जब तक इस विषय में विभाग की ओर से कोई अग्रिम आदेश नहीं आता, तब तक वे घंटाघर थाने में उनकी सेवाएं बनीं रहेगीं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!