विश्व पर्यटन दिवस पर गढ़ पैलेस एवं गागरोन में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Edited By Anil Jangid, Updated: 27 Sep, 2026 04:26 PM

world tourism day cleanliness drive awareness rally gadh palace and gagron

झालावाड़। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

झालावाड़। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः गढ़ पैलेस परिसर में भारत स्काउट-गाइड द्वारा जागरूकता रैली के आयोजन से हुई। रैली के माध्यम से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यटकों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया गया।

 

इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों द्वारा भवानी नाट्यशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्काउट-गाइड, अधिकारियों व नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं सुंदर पर्यटन स्थलों का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहनाई वादन एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने आयोजन को राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग से सराबोर कर दिया।

 

इसके बाद जल दुर्ग गागरोन में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यहां स्काउट-गाइड एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। गागरोन में शहनाई वादन की प्रस्तुति भी दी गई।

 

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सिराज कुरैशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्काउट-गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!