Edited By Ishika Jain, Updated: 10 Feb, 2025 05:34 PM

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री हरिश्चन्द्र प्रजापति ने बताया कि पदाधिकारियों की जयपुर में आयोजित बैठक में संगठन द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध विजेंद्र सिंह चौधरी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री हरिश्चन्द्र प्रजापति ने बताया कि पदाधिकारियों की जयपुर में आयोजित बैठक में संगठन द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध विजेंद्र सिंह चौधरी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। उदयपुर प्रान्तीय शैक्षिक सम्मेलन में पारित प्रस्ताव के अनुरूप आज यह निर्वाचन रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष उदयसिंह डिंगार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान व राम निवास जाखड़ आदि प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए तथा विजेंद्र सिंह के नाम पर एकमत से समर्थन दिया।
नव निर्वाचित कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौधरी ने संगठन द्वारा उनमें दर्शाये गये विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सिपाही के रूप में सदैव शिक्षा,शिक्षक हितों के लिए समर्पित रहकर कार्य करते रहेंगे तथा सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। प्रान्तीय शैक्षिक सम्मेलन में पारित 25 सूत्री मांग पत्र जल्द ही शिक्षा मंत्री व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को सौंपा जाएगा।
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिहरा, जितेन्द्र भारद्वाज,पवन नामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय माथुर, प्रदेश महिला मंत्री रेणु मेहर, संजू जाखड़, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री लोकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री डालूराम मीना, झालावाड़ जिला अध्यक्ष सुहास शर्मा, रामकिशन रेगर, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष रामधन बैरवा, करौली जिला अध्यक्ष रुपसिंह गोरेहर, बृजेश शर्मा, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरि पूजन सिंह गुर्जर, जिला मंत्री सुनील शर्मा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष रतन लाल सामोता, जिला मंत्री राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनी मोहन गुप्ता, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पोसवाल, कोटपूतली बहरोड़ जिला अध्यक्ष गुलाब यादव, नीमकाथाना जिला अध्यक्ष रोहिताश्व कुमावत , ब्लांक अध्यक्ष बृजपाल सिंह चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।