सिरोही में नेशनल हाईवे-27 पर संभलकर सफर करें मुसाफिर, NH-27 पर हादसों को खुला न्योता देती चट्टानें, जिम्मेदार मौन !

Edited By Chandra Prakash, Updated: 30 Jun, 2025 11:17 AM

travelers should travel carefully on national highway 27 in sirohi

सिरोही होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 पर इन दिनों हादसे मानो आम बात हो गई है। लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। यह तस्वीरें सच्चाई बयां कर रहीं है जिम्मेदार कितने लापरवाह बन चुके है। हालांकि यह घटना प्राकृतिक है। परन्तु...

सिरोही, 30 जून 2025। सिरोही होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 पर इन दिनों हादसे मानो आम बात हो गई है। लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। यह तस्वीरें सच्चाई बयां कर रहीं है जिम्मेदार कितने लापरवाह बन चुके है। हालांकि यह घटना प्राकृतिक है। परन्तु आमजन कों सतर्क सजग रहने के लिये कोई प्रयास क्यों नहीं किये जा रहें हह बड़ा सवाल है।

ज़िले के पिंडवाड़ा उदयपुर हाइवे पर ढागा घाटी पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे किनारे लगातार चट्टानों के खिसकने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से यहां पहाड़ों से चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे बड़े हादसे की आशंका गहराती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है। चट्टानें सीधे सड़क पर आ गिरती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जान-माल की हानि का खतरा बना रहता है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मार्ग पर रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख़्ता इंतज़ाम नहीं किए गए हैं। न तो रिटेनिंग वॉल बनाई गई है और न ही पत्थर गिरने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगाए गए हैं।

एक ओर जहां सरकार ‘सड़क सुरक्षा’ के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं ज़मीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। नेशनल हाईवे पर अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसा बनकर सामने आ सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा दीवारें बनाई जाएं और हाईवे पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों की जान सुरक्षित रह सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!