सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 20 किलो से अधिक चरस बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Anil Jangid, Updated: 30 Mar, 2026 05:32 PM

major police operation in sirohi over 20 kg hashish seized from car

सिरोही: जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर सिरोही पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में चरस तस्करी के लिए लाई जा रही है।

सिरोही: जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर सिरोही पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में चरस तस्करी के लिए लाई जा रही है।

 

आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापरी चौकी पर नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की। इस दौरान एक कार को रोका गया। कार की तलाशी में पुलिस को 20 किलो से अधिक चरस बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जाना था। तस्करी के इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

सिरोही पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण बताया। अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या ये तस्कर पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं।

 

इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की तस्करी रोकने से न केवल युवाओं को नशे से बचाया जा सकेगा, बल्कि समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।

 

सिरोही पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाईयों को लगातार अंजाम दिया जाएगा ताकि नशे के व्यापार पर पूरी तरह से रोक लग सके और जिले में युवा वर्ग सुरक्षित रह सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!