ISRO की सफलताओं से तिरंगा आसमान छू रहा- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Edited By Ishika Jain, Updated: 19 Jan, 2025 12:46 PM

the tricolour is touching the sky due to isro s successes  madan dilawar

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम सब भारतीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की उपलब्धियों पर गर्व करते है। इसरो की सफलताओं के कारण आज तिरंगा आसमान छू रहा है। इसरो के कारण भारत विश्व का पहला देश है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव...

कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम सब भारतीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की उपलब्धियों पर गर्व करते है। इसरो की सफलताओं के कारण आज तिरंगा आसमान छू रहा है। इसरो के कारण भारत विश्व का पहला देश है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है। हमारे चंद्रयान ने वहां सफलता पूर्वक तिरंगा लहराया है, इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को जितना भी धन्यवाद दूं उतना कम है। 

दरअसल शिक्षा मंत्री रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी समिति में इसरो द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन में उपस्थित विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मदन दिलावर ने ये बाते कही। दिलावर ने प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आपका ये प्रयास देश की आगामी पीढ़ी को इसरो से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। दो दिन के इस आयोजन में वैज्ञानिकों ने जो स्थानीय बच्चों का मार्गदर्शन किया है उससे निश्चित ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होगी। स्कूली बच्चे ये जान पाएंगे कि इसरो क्या काम करता है और कैसे काम करता है?
 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आम आदमी और विशेष कर इन बच्चों के लिए आप का काम सपनों को साकार करने जैसा है, क्योंकि चंद्रमा पर पहुंचना परीकथाओं जैसा है, जिसे आपने साकार कर दिखाया है। राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए दिलावर ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा का स्तर बहुत श्रेष्ठ है। हमारे शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्रों को तैयार कर रहे है। मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई है कि यहां आई इसरो वैज्ञानिकों की टीम में दो वैज्ञानिक राजस्थान के है। में उम्मीद करता हूं कि इस प्रदर्शनी के बाद आने वाले समय में रामगंजमंडी के छात्र भी इसरो के वैज्ञानिक बनेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामगंजमंडी के सरकारी विद्यालयों में उत्तम शिक्षा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। स्मार्ट क्लास, ict lab, robotic lab की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शीघ्र ही रामगंजमंडी में छात्राओं के लिए सैनिक स्कूल खोला जाएगा तथा आवासीय वेद विद्यालय भी रामगंजमंडी में शुरू होगा। शिक्षा को लेकर रामगंजमंडी में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इसरो वैज्ञानिक ने शिक्षा मंत्री को भेंट किया चंद्रयान-3 का प्रोटोटाइप 

कार्यक्रम में उपस्थित इसरो वैज्ञानिकों की टीम के इंचार्ज परेश सरवैया ने मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरे भारत के चंद्रायन-3 का प्रोटोटाइप स्मृति चिन्ह के रूप में भेट किया। शिक्षा मंत्री ने इसरो वैज्ञानिक का आभार जगाया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्टॉल पर मौजूद छात्रों से एक-एक मॉडल की बारीकी से जानकारी ली। शिक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायक बताया।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!