शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लापरवाह शिक्षकों को दी सख्त हिदायत

Edited By Kailash Singh, Updated: 29 May, 2025 10:33 AM

education minister madan dilawar gave strict instructions to careless teachers

कोटा जिले के दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उन शिक्षको को सख्त हिदायत दी है जो धार्मिक अनुष्ठान की बात कहकर स्कूल से चले जाते है या फिर स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आते है। दिलावर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो अध्यापक धार्मिक अनुष्ठान...

कोटा जिले के दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उन शिक्षको को सख्त हिदायत दी है जो धार्मिक अनुष्ठान की बात कहकर स्कूल से चले जाते है या फिर स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आते है। दिलावर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो अध्यापक धार्मिक अनुष्ठान की बात कहकर स्कूल से नदारद हो जाते थे उसपर पाबंदी लगाई गई है कि कोई भी अध्यापक स्कूल के समय में स्कूल में ही मौजूद रहेगा। इसके अलावा शिक्षकों का कहा गया है कि अंको लेकर जो लापरवाही बरती जाती थी वो हमारी सरकार आने के बाद बंद हो गई। दिलावर ने कहा कि मोबाइल फोन हमारे कई कामो का शत्रु है और खासतौर पर शिक्षा से जुडे़ कार्याे में अगर बेवजह मोबाइल फोन का इस्तेमाल होता है तो इसका असर छात्रों पर गलत पड़ता है। शिक्षक अगर क्लास में मोबाइल ले जाता है तो कभी भी फोन की घंटी बज जाती है जिससे स्टूडेंट्स का पढ़ाई से ध्यान भटकता है। इसलिए ये नियम निकाले गए है कि क्लास में पढ़ाते समय शिक्षक मोबाइल लेकर क्लास में नहीं जाएगा। अगर किसी शिक्षक के बारे मंे इस तरह की जानकारी सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!