Edited By Chandra Prakash, Updated: 08 Feb, 2025 07:00 AM

टैरो राशिफल 8 फरवरी 2025
अजमेर, 8 फरवरी 2025 । आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, जानिए प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से आज का टैरो राशिफल ।
टैरो राशिफल 8 फरवरी 2025
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज कामकाज और पारिवारिक मामलों में लेकर जो पिछले काफी समय से तनाव था वह अब कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों का आज भाग्य और धर्म आदि की बातों पर फोकस अधिक रहने वाला है। साथ ही आज दिन में दोपहर के बाद आपकी लोकप्रियता दोबारा बुलंदियों पर होगी।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों का फोकस आर्थिक मामलों पर अधिक रहने वाला है। साथ ही आज आपको कोई बीमारी होने की भी संभावना है। आपको बदलते मौसम के कारण बुखार हो सकता है। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगो को आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती है। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। साथ ही आज आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जो लग विदेश व्यापार में कार्यरत हैं या विदेश स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए यह समय धन के मामले में भाग्यशाली साबित होने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों का आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आपको सलाह है कि बोलचाल में कटुता न आने दें।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर आपका सहयोगी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।