'सुभाष लखोटिया श्रवण कुमार पुरस्कार 2026' की घोषणा, माता-पिता की सेवा करने वालों को मिलेगा एक लाख का सम्मान

Edited By Ishika Jain, Updated: 09 May, 2026 07:39 PM

subhash lakhotia shravan kumar award 2026

नई दिल्ली में स्थित सामाजिक संस्था राजस्थानी अकादमी ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित “सुभाष लखोटिया श्रवण कुमार पुरस्कार” की घोषणा कर दी है। यह सम्मान हर वर्ष उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने माता-पिता की निस्वार्थ सेवा और समर्पण का उदाहरण...

नई दिल्ली में स्थित सामाजिक संस्था राजस्थानी अकादमी ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित “सुभाष लखोटिया श्रवण कुमार पुरस्कार” की घोषणा कर दी है। यह सम्मान हर वर्ष उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने माता-पिता की निस्वार्थ सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया हो।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि चयनित व्यक्ति को 1 लाख रुपए की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारतीय पारिवारिक मूल्यों, सेवा भावना और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान वर्ष 2015 से लगातार दिया जा रहा है और समाज में माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को मजबूत करने का काम कर रहा है।

पुरस्कार के लिए नामांकन भेजने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग अपना बायोडाटा और संबंधित जानकारी के साथ आवेदन राजस्थानी अकादमी, 254 जागृति एन्क्लेव, दिल्ली-110092 पर भेज सकते हैं।

अकादमी ने मीडिया संस्थानों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि इस पहल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि योग्य लोगों तक यह अवसर पहुंच सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!