सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड, उदयपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और बेटे की गिरफ्तारी

Edited By Chandra Prakash, Updated: 16 Jun, 2025 10:39 AM

sub inspector recruitment exam paper leak case

राजस्थान की बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में शनिवार को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बुद्धिसागर उपाध्याय और उनके बेटे आदित्य उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।...

उदयपुर, 16 जून (पंजाब केसरी): राजस्थान की बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में शनिवार को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बुद्धिसागर उपाध्याय और उनके बेटे आदित्य उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी की जांच में सामने आया कि दोनों पेपर लीक रैकेट से जुड़े हुए थे और परीक्षा में अनियमितताओं को अंजाम देने में इनकी भूमिका अहम रही। 

प्रारंभिक पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि के लिए एसओजी की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है। इस गिरफ्तारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अधिकारी बुद्धिसागर उपाध्याय ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बेटे आदित्य के माध्यम से पूरे रैकेट को संचालित करने में मदद की थी।

एसओजी अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इससे पहले भी इसी मामले में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन जिला स्तर के ऐसे वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!