Edited By Chandra Prakash, Updated: 09 Aug, 2025 01:48 PM
रक्षाबंधन का पर्व जहां एक ओर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है, वहीं श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने इस अवसर को देशसेवा और राष्ट्रप्रेम के उत्सव के रूप में मनाते हुए एक अनोखी पहल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका...
श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा बीएसएफ मुख्यालय में राखी महोत्सव का भव्य आयोजन, देश के रक्षकों को राखी बांध कर अभिभूत हुए श्याम भक्त
जोधपुर, 9 अगस्त 2025। रक्षाबंधन का पर्व जहां एक ओर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है, वहीं श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने इस अवसर को देशसेवा और राष्ट्रप्रेम के उत्सव के रूप में मनाते हुए एक अनोखी पहल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने की। बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवानों को सामूहिक रूप से राखी बांधकर खुशियां बांटी गई।
श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सचिव राजकुमार रामचंदानी ने बताया कि, संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के निर्देशन में संस्थान के सदस्यों ने परंपरागत तरीके से जवानों की आरती उतारी, तिलक लगाया और राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने न केवल देश की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया, बल्कि उनकी हौसला अफजाई भी की। सामूहिक रूप से आयोजित इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में बीएसएफ के जवान भावुक और प्रफुल्लित नजर आए।
जवानों ने बताया कि यह आयोजन उन्हें उनके घर और परिवार की याद दिला गया और उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार के सदस्य कन्हैया लाल सबनानी, प्रभांशु जोशी, निश्चल सोलंकी, नेहा असवानी, पूजा भाटी, तेज कंवर सांखला, तन्मय भाटी, मनीष भाटी, लक्की गोयल, ऋषि प्रजापत, नवीन भाटी, नितिन आचार्य, मोहित हेड़ा, रामेश्वर जांगिड़, पुखराज जांगिड़, दमयंती जांगिड़, ललिता प्रजापत, धनेश प्रजापत, प्रिया जांगिड़, पूजा जांगिड़, भूमित्र जोशी, अक्षिता राजपुरोहित, भवानी राजपुरोहित, मनीष पंवार, विवान भाटी, अथर्व भाटी और मनीष गहलोत ने शिरकत की। बीएसएफ के अधिकारी कैलाशचंद यादव, मुकेश कुमार यादव, शिव कुमार पटेल, कमलेश रोलानिया, मानसिंह राठौड़, आरके मीणा, राकेश पटेल व बड़ी संख्या में जवानों ने शिरकत की।
संस्था अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने इस अवसर पर कहा कि, यह आयोजन देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सामाजिक कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने का एक प्रयास था, जिससे यह संदेश गया कि पूरा देश उनके साथ है, उन्हें याद करता है और उनके त्याग का सम्मान करता है।
सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर मुख्यालय के आई जी एम एल गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि, सैनिक जब घर-परिवार से दूर देश की सेवा में होते हैं, तब समाज का यह स्नेह और सहयोग उन्हें नई ऊर्जा देता है। श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा किया गया यह आयोजन सभी जवानों के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा।
साध्वी प्रीति प्रियवंदा ने अपने संदेश में कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह रक्षा, आशीर्वाद और आत्मीयता का प्रतीक है। जब यह देश के जवानों की कलाई पर बाँधी जाती है, तब यह राष्ट्र की शक्ति और एकता का प्रतीक बन जाती है।
राजस्थान राज्य संस्कृत अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ जया दवे ने अपने संदेश में कहा कि, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का यह समन्वय समाज को जागरूक करता है और युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा देता है। यह आयोजन एक मिसाल है, जिसे अन्य संस्थानों को भी अपनाना चाहिए।
श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सचिव राजकुमार रामचंदानी ने बताया कि, संस्थान का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना है। यह राखी महोत्सव सिर्फ एक परंपरा का निर्वाह नहीं, बल्कि सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। आगे भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि, रक्षाबंधन के अवसर पर संस्थान द्वारा सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक "राखी महोत्सव" का आयोजन किया गया, जिसमें बहनों ने सीमा पर देश की रक्षा कर रहे वीर जवानों को राखी बाँधकर उनके साहस और बलिदान को नमन किया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा सुरक्षा बल के वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनका सम्मान किया गया। संस्थान की बहनों द्वारा बीएसएफ जवानों को विधिवत तिलक, मिठाई और राखी बाँधी गई। बहनों ने अपने हाथों से बनी हुई विशेष देश भक्ति-थीम पर आधारित राखियाँ जवानों को अर्पित की।