नौतपा की तपिश में गौमाताओं को राहत! जयपुर श्री पिंजरापोल गौशाला में शुरू हुई शीतल फुहार सेवा

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 29 May, 2026 01:16 PM

sheetal phuhar seva launched jaipur s shri pinjarapol gaushala

नौतपा एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गौमाताओं को गर्मी, लू एवं हीट स्ट्रोक से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से श्री पिंजरापोल गौशाला में विशेष शीतल जल फुहार (स्प्रिंकलर) व्यवस्था प्रारंभ की गई।

जयपुर, सांगानेर । भीषण नौतपा एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गौमाताओं को गर्मी, लू एवं हीट स्ट्रोक से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से श्री पिंजरापोल गौशाला, टोंक रोड, सांगानेर, जयपुर में विशेष शीतल जल फुहार (स्प्रिंकलर) व्यवस्था प्रारंभ की गई।

यह व्यवस्था अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की अंतरराष्ट्रीय सहसंयोजक मोनिका गुप्ता एवं अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता के निर्देशन एवं सहयोग से स्थापित कराई गई। परिषद द्वारा बताया गया कि यह समस्त सेवा कार्य गौमाता एवं श्री काल भैरव भगवान की प्रेरणा एवं कृपा से निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौमाताओं को भीषण गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाते हुए उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ एवं शीतल वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि गौसेवा केवल गौमाताओं को चारा एवं पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर मौसम में उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब हम गौमाताओं की सेवा संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से करते हैं, तभी वास्तविक गौसेवा सार्थक होती है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद द्वारा प्रदेश की जरूरतमंद गौशालाओं में भी इस प्रकार की आधुनिक एवं उपयोगी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु अभियान चलाया जाएगा, जिससे गौमाताओं को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

गौशाला प्रबंधन एवं उपस्थित गौभक्तों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए मोनिका गुप्ता एवं डॉ. अतुल गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार की शीतल जल फुहार व्यवस्था से गौमाताओं को लू एवं डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है, शरीर का तापमान संतुलित रहता है तथा पशुओं के स्वास्थ्य एवं सक्रियता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!