डॉ. सतीश पूनियां ने बांसवाड़ा में की माँ त्रिपुरा सुंदरी की पूजा, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 15 Jul, 2025 07:41 PM

satish poonia banswara visit 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हरियाणा संगठन प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अपने बांसवाड़ा दौरे के दौरान माँ त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि...

बांसवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हरियाणा संगठन प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अपने बांसवाड़ा दौरे के दौरान माँ त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि जनकल्याण की भावना ही जनसेवा का मार्गदर्शन करती है।

इस अवसर पर डॉ. पूनियां ने भाजपा जिला कार्यालय बांसवाड़ा में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। चर्चा का मुख्य केंद्र आदिवासी बहुल जिले के विकास, संगठन की मजबूती और ग्रासरूट कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।

डॉ. पूनियां गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के चंदनपुरा स्थित निवास भी पहुंचे, जहां आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने विधायक कैलाश मीणा, परिवारजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।

 इन नेताओं ने किया स्वागत

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूजीलाल गायरी, पूर्व सांसद मानशंकर निनामा, एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र राठौड़, जिला परिषद सदस्य हकरु भाई मईड़ा, राजेश कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, और कई मंडल अध्यक्षों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनियां का भव्य स्वागत किया।

यह दौरा संगठनात्मक संवाद, स्थानीय नेतृत्व को प्रेरणा, और क्षेत्रीय विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!