बांसवाड़ा में 3 साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, हाथ-मुंह नोचे; हालत गंभीर

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Feb, 2026 06:31 PM

stray dog attacks 3 year old boy in banswara child seriously injured

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले में आवारा कुत्तों के आतंक का एक गंभीर मामला सामने आया है। दानपुर थाना क्षेत्र के मानपुरी गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम पर अचानक एक आवारा कुत्ता झपट पड़ा।

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले में आवारा कुत्तों के आतंक का एक गंभीर मामला सामने आया है। दानपुर थाना क्षेत्र के मानपुरी गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम पर अचानक एक आवारा कुत्ता झपट पड़ा।

 

परिजनों के अनुसार, लाल का तीन वर्षीय बेटा दशरथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ता अचानक आया और सीधे बच्चे के हाथ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ को बुरी तरह नोच डाला और चेहरे पर भी पंजे गड़ा दिए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक कुत्ता मासूम को कई जगह से काट चुका था।

 

परिजनों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चे के शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए और काफी खून बह गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं और विशेष निगरानी में रखा गया है।

 

घटना के बाद मानपुरी गांव और आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लंबे समय से आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए गांव की गलियां असुरक्षित होती जा रही हैं। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!