राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की मार, दो दिन में पारा 44 डिग्री के पार; 26 अप्रैल से बारिश के आसार

Edited By Ishika Jain, Updated: 24 Apr, 2026 07:54 PM

rajasthan weather temperature may cross 44 degree rain expected from 26 april

प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि रात के तापमान में...

प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है और यह 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में लू चलने के हालात बन सकते हैं।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं लू का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं, राहत की बात यह है कि 25 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 26 से 28 अप्रैल के बीच प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में दोपहर बाद आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

और ये भी पढ़े

    मौसम में इस बदलाव से तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं, हालांकि तब तक लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

     

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!