सिरोही में बारिश का कहर, नदी नाले उफान पर, बड़े हादसे टले, आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

Edited By Chandra Prakash, Updated: 30 Jun, 2025 11:35 AM

rain wreaks havoc in sirohi rivers and streams overflowing

सिरोही के बावली गांव की नदी पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रपट पार करते वक्त स्विफ्ट कार अचानक से खराब हो गई। वही नदी में एकदम से पानी का बहाव बढ़ा। पानी आता देख ड्राइवर नें समय रहते गाड़ी छोड़कर बाहर निकलनें के लिये कूद गया। ग्रामीणों नें रस्सी फेककर...


सिरोही, 30 जून 2025 । सिरोही जिले में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जिले में कई क्षेत्र में नदी नाले उफान पर बह रहें है। पालड़ी एम थाना क्षेत्र में बरसाती नाले के बहते पानी में बोलेरो कैम्पर गाड़ी फंस गई। चालक नें फ़िल्मी स्टाईल में कूद कर जान बचाई। ग्रामीणों द्वारा रस्सी के सहारे खींचकर उसे बाहर निकाला गया। यह घटनाक्रम पालडी एम थानाक्षेत्र के सरदारपुरा गांव का हैं। दरअसल देखते ही देखते गाड़ी के ऊपर से पानी बहने लगा, गाडी डूब गई। गाड़ी को पानी मे डूबता देख ड्राइवर चढ़ा गाड़ी की छत पर ड्राइवर ने चिल्ला चिल्ला कर बचाने की गुहार लगाई
आसपास के लोगो ने रस्से की सहायता से ड्राइवर को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पालड़ी एम पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सिरोही के बावली गांव में नदी में बह गई कार
सिरोही के बावली गांव की नदी पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रपट पार करते वक्त स्विफ्ट कार अचानक से खराब हो गई। वही नदी में एकदम से पानी का बहाव बढ़ा। पानी आता देख ड्राइवर नें समय रहते गाड़ी छोड़कर बाहर निकलनें के लिये कूद गया। ग्रामीणों नें रस्सी फेककर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। और तेज बहाव में बह रहीं कार कों ट्रैक्टर की सहायता से खींचकर बाहर निकाल दिया। गांव वालों की सूझबूझ व सतर्कता के चलते एक और बडा हादसा टल गया।

आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त
सिरोही जिले के भारजा गांव में भूतराम माली के मकान पर सुबह बिजली गिरी। जिसकी वजह मकान क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत यह रहीं इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। भारजा गांव के देलदर रोड पर यह मकान स्थित है। पूरा घटनाक्रम रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गांव का है।

सिरोही जिले में बारिश का दौर जारी
सिरोही जिले के विभिन्न क्षेत्र में बीती रात कों  कई घंटो तक तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से  सुबह तक चारों और पानी ही पानी हो गया। नदी नाले उफान पर बहने लगे। बारिश के बाद अन्नदाताओ के चेहरे भी ख़ुशी से खिल उठे। फिलहाल रिमझिम बारिश का दौर जारी है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!