"आकाश सिरोही युवा जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए: भारतीय किसान यूनियन ने नाम उपयोग पर दी चेतावनी"

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Mar, 2026 06:42 PM

aakash sirohi removed from youth district president post

सिरोही: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आज एक प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया कि आकाश सिरोही अब संगठन के युवा जिलाध्यक्ष नहीं हैं। संगठन ने यह भी बताया कि आकाश सिरोही को लगभग दो महीने पहले संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवा जिलाध्यक्ष पद...

सिरोही: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आज एक प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया कि आकाश सिरोही अब संगठन के युवा जिलाध्यक्ष नहीं हैं। संगठन ने यह भी बताया कि आकाश सिरोही को लगभग दो महीने पहले संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवा जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और वर्तमान में उनका संगठन से कोई भी संबंध नहीं है।

 

संस्था ने अपनी प्रेस रिलीज में यह साफ किया कि आकाश सिरोही को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नाम, पद या बैनर का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं दिया गया है। अगर भविष्य में वह संगठन के नाम, पद या बैनर का दुरुपयोग करते हैं, तो इसका पूरी जिम्मेदारी आकाश सिरोही की होगी और संगठन का इससे कोई संबंध नहीं होगा।

 

और ये भी पढ़े

    भारतीय किसान यूनियन ने इस बात को भी दोहराया कि आकाश सिरोही का किसी भी विवाद, प्रकरण या गतिविधि से संगठन का कोई लेना-देना नहीं है। संगठन ने यह चेतावनी दी है कि यदि आकाश सिरोही द्वारा नाम, पद या बैनर का दुरुपयोग किया जाता है, तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

     

    संगठन ने सभी अधिकारियों और प्रेस बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों का प्रकाशन या प्रसारण न करें। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अपना संदेश स्पष्ट रूप से देते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की गलत जानकारी फैलाने से सख्ती से बचने की अपील करता है।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!