डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश

Edited By Chandra Prakash, Updated: 30 Sep, 2024 03:03 PM

public hearing of deputy cm diya kumari

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अपने जनसुनवाई कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के खातीपुरा मंडल के लिए आयोजित जनसुनवाई की । इस दौरान दिया...

 

यपुर, 30 सितंबर 2024 । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अपने जनसुनवाई कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के खातीपुरा मंडल के लिए आयोजित जनसुनवाई की । इस दौरान दिया कुमारी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना। उप मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

विद्याधर नगर क्षेत्र को विकास और प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगी दिया कुमारी 
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि विद्याधर नगर की जनप्रतिनिधि के तौर पर वे क्षेत्र को हर समस्या से मुक्त कर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। 

इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर मंडल के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया था। बता दें कि दिया कुमारी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की कर्मवार जनसुनवाई कर रही हैं, जिससे जनता से सीधा संवाद के माध्यम से जमसमस्याओं का समाधान किया जा सके। 

इस अवसर पर जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, खातीपुरा मंडल के पदाधिकारी गण, समस्त पार्षद एवं विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!