सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Dec, 2022 09:27 AM

pti rajasthan story

जयपुर, पांच दिसंबर (भाषा) राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया।

जयपुर, पांच दिसंबर (भाषा) राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है।

सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं जो शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह एवं निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित हैं।
उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!