युवक ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी, मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 21 May, 2022 07:57 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 21 मई (भाषा) राजस्थान के सीकर में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जयपुर, 21 मई (भाषा) राजस्थान के सीकर में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी पूजा (25) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के गर्दन पर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी चिल्लाते हुए रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है, लेकिन वह पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था और अक्सर झगड़ा होता था। भार्गव ने बताया कि शनिवार सुबह उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई और तैश में आकर धर्मेंद्र ने पत्नी की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद महिला के माता-पिता को सौंप दिया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!