महिला के साथ मारपीट के आरोप में माता-पिता और पूर्व पति गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 Jan, 2022 01:07 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 19 जनवरी (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को 32 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके माता-पिता और पूर्व पति को गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 19 जनवरी (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को 32 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके माता-पिता और पूर्व पति को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि गत 11 जनवरी को विवाहिता और उसके पति के साथ उसके माता-पिता और पूर्व पति ने मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला के पहले वाले पति से दो बच्चे हैं। गांव की परिपाटी के अनुसार दूसरे पति के साथ रहने पर महिला को पहले वाले पति को कुछ धन देना पड़ता है। संभवतया धन को लेकर हुए विवाद को लेकर दोनों के साथ मारपीट की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विवाहिता पुष्पा के दूसरे पति तुलसीराम की शिकायत पर बुधवार को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!