राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत, 101 नये मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Feb, 2021 08:00 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2782 हो गई। इसके साथ ही 101 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या...

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2782 हो गई। इसके साथ ही 101 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,19,166 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राज्य में कोविड-19 का 1249 लोगों का इलाज चल रहा था।

नये मामलों में बुधवार को जयपुर में 25, जोधपुर में 19, कोटा-उदयपुर में 8-8, डूंगरपुर में 7, राजसमंद-सीकर-चित्तोडगढ में 5-5, बाडमेर में 4 नये संक्रमित शामिल है। वहीं राज्य के 33 जिलों में से 15 जिलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 108 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,15,135 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2782 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 305अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!