भजनलाल सरकार में बेटियां नहीं सुरक्षित, जंगलराज हावी: प्रताप सिंह खाचरियावास

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Apr, 2026 05:04 PM

pratap singh khachariyawas criticizes bhajanlal government

जयपुर। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने एकबार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की रैणी, अलवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख...

जयपुर। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने एकबार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की रैणी, अलवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

 

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के पास स्वयं गृह विभाग है, तो प्रदेश में इस तरह की घटनाएं होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

 

खाचरियावास ने कहा, “प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद करती है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए। लेकिन सवाल यह है कि क्या ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री के पास इतना समय भी नहीं था कि वे ऐसी पीड़िताओं से मिल सकें?”

 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए और उन्हें न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाना चाहिए। यही एक संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व की पहचान होती है।

 

खाचरियावास ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार केवल बयानबाजी छोड़कर ठोस और प्रभावी कदम उठाए। कानून का डर खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

 

उन्होंने मांग रखी की सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर सजा दिलाई जाए, पीड़िता को समुचित सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाए और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

 

खाचरियावास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!