जनसम्पर्क कर्मियों ने किया प्रभात गोस्वामी की पुस्तक खबरों के इर्द-गिर्द का लोकार्पण

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Jul, 2026 07:35 PM

pr professionals launch prabhat goswami book khabron ke ird gird

जयपुर। जनसम्पर्क मित्र समूह के मासिक स्नेह मिलन कार्यक्रम में सोमवार को नारायण सर्किल स्थित श्री दिगम्बर जैन भट्टारक जी नसियाँ के प्रांगण में पूर्व संयुक्त निदेशक एवं व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक–खबरों के...

जयपुर। जनसम्पर्क मित्र समूह के मासिक स्नेह मिलन कार्यक्रम में सोमवार को  नारायण सर्किल स्थित श्री दिगम्बर जैन भट्टारक जी नसियाँ के प्रांगण में पूर्व संयुक्त निदेशक एवं व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक–खबरों के इर्द-गिर्द,जनसम्पर्क सेवा के तीन दशक, का लोकार्पण जनसंपर्क कर्मियों द्वारा किया गया। पुस्तक में जनसम्पर्क एवं सहकारी डेयरी में कार्य के साथ राज्य के दो मुख्यमंत्रियों के सानिध्य कार्य करने के अनुभव,खट्टे-मीठे संस्मरण समाहित किए गए हैं।

 

इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त निदेशक,साहित्यकार गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा में बहुत कम लोग होते हैं जो अपने नियमित कार्यों के साथ अपनी रचनात्मकता के साथ साहित्य और कलाओं से जुड़े रहते हैं। प्रभात गोस्वामी उन्हीं लोगों में शामिल हैं। वह जहां भी नियोजित रहे वहाँ उन्होंने आपने व्यक्तित्व को अपरिहार्य बना लिया। उनकी यह पुस्तक जनसम्पर्क के क्षेत्र में पठनीय बनेगी।

 

पूर्व संयुक्त निदेशक एवं सक्रिय रंगकर्मी ईश्वर दत्त माथुर ने कहा कि प्रभात ने आपने सेवाकाल के अनुभवों का दस्तावेजीकरण कर उल्लेखनीय कार्य किया है। हमारे सभी साथियों के साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए यह किताब महत्त्वपूर्ण होगी।

 

पुस्तक के लेखक प्रभात गोस्वामी ने सहकारी डेयरी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में जिला कलेक्टर से मुख्य सचिव, मंत्रीगण से मुख्यमंत्रियों के सानिध्य कार्य के दौरान अपने कुछ संस्मरणों को साझा करते हुए पुस्तक की विस्तृत जानकारी दी।  

 

इस अवसर पर पूर्व उप निदेशक डॉ. लीलाधर उच्चैनिया ने पुस्तक-खबरों के इर्द-गिर्द पर विस्तृत पत्रवाचन किया। उन्होंने बताया कि इंडिया नेटबुक्स नोएडा से प्रकाशित 176 पृष्ठ की यह किताब केवल संस्मरण की पुस्तक ही नहीं अपितु जनसम्पर्क विभाग की कार्यप्रणाली, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रशासनिक अनुभवों और पत्रकारिता के अनेक पहलुओं को समझने का एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है । पुस्तक में गांवों से शहरों और राज्य स्तर पर प्रभात गोस्वामी के अनेक संस्मरण आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन करेंगे। 

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ जनसम्पर्ककर्मी  रवि गोस्वामी, यादवेन्द्र सेन,कन्हैया लाल मीना, रेणु जुनेजा,राजेन्द्र शर्मा राजू उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया । कार्यक्रम पूर्व अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा के सौजन्य से आयोजित किया गया । 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!