द्वितीय पार्वती गोस्वामी मेमोरियल रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में ओजस जोशी एवं अंडर-11 में यथार्थ अग्रवाल विजेता

Edited By Anil Jangid, Updated: 09 Sep, 2026 03:51 PM

ojas joshi wins 2nd parvati goswami memorial rapid open chess tournament

जयपुर। जयपुर वैशाली नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल अकेडमी में आयोजित द्वितीय पार्वती गोस्वामी मेमोरियल रैपिड ओपन एवं अंडर-11 शतरंज टूर्नामेंट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर...

जयपुर। जयपुर वैशाली नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल अकेडमी में आयोजित द्वितीय पार्वती गोस्वामी मेमोरियल रैपिड ओपन एवं अंडर-11 शतरंज टूर्नामेंट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

टूर्नामेंट कॉऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त थी तथा इसका आयोजन जयपुर चेस अकैडमी द्वारा किया गया तथा Banglore Chess Academy, Jaipur Chess Club एवं Vani Chess Club का सहयोग प्राप्त रहा।

 

प्रतियोगिता के रैपिड ओपन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओजस जोशी ने प्रथम स्थान, अभिवादन भादुका ने द्वितीय स्थान तथा कृतज्ञ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जयपुर डिस्टिक चेस एसोशिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार रैपिड ओपन वर्ग के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहा:—

अंडर-11 वर्ग:
बालक प्रथम – चार्विक शर्मा
बालक द्वितीय – अभुद्यय भदुका
बालिका प्रथम – आर्या जैमन
बालिका द्वितीय – एकांशी चंदेल

अंडर-13 वर्ग:
बालक प्रथम – तरूण अंडना
बालक द्वितीय – आर्जव जैन
बालिका प्रथम – हर्षाली वर्मा

अंडर-15 वर्ग:
बालक प्रथम – कुश शर्मा
बालक द्वितीय – उदय शेखर शर्मा
बालिका प्रथम – वाणी जैन
बालिका द्वितीय – नायशा खंडेलवाल

महिला वर्ग:
प्रथम – किरण बाला
द्वितीय – प्रीति श्रीमाल

वेटरन्स वर्ग:
प्रथम – विनोद कुमार
द्वितीय – निर्मल काकरा

अंडर-11 शतरंज टूर्नामेंट के परिणाम
अंडर-11 शतरंज टूर्नामेंट में यथार्थ अग्रवाल ने प्रथम, गगन मील ने द्वितीय तथा आयुष प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-7 वर्ग
बालक:
प्रथम – दिव्यम माहेश्वरी
द्वितीय – विवान सर्वा

बालिका:
प्रथम – मान्या शर्मा
द्वितीय – दानिका अग्रवाल

अंडर-9 वर्ग
बालक:
प्रथम – मेधांश गुप्ता
द्वितीय – संयम ठकराल

बालिका:
प्रथम – मान्या अग्रवाल
द्वितीय – प्रिशा आर्या

 

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र मेनारिया रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर कॉलेज एजुकेशन राजस्थान सरकार एवं कुसुम गोस्वामी रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर आईटी विभाग राजस्थान सरकार ने पुरस्कार वितरण किया. विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

 

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों एवं युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक, सहयोगी संस्थाओं, निर्णायकों, अभिभावकों एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!