सांसद मंजू शर्मा के नेतृत्व में मोक्षधामों और पार्कों में लगाए जाएंगे 1.11 लाख पौधे

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Jul, 2026 07:36 PM

mp manju sharma initiative 1 11 lakh saplings plant in parks cremation grounds

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जयपुर में व्यापक जनभागीदारी से जोडा गया है।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जयपुर में व्यापक जनभागीदारी से जोडा गया है। जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय भंवर लाल शर्मा की स्मृति में संचालित भंवर लाल शर्मा स्मृति संस्थान' की ओर से शहर के मोक्षधामों और पार्कों में 1 लाख 11 हजार 111 पौधे लगाए जाएंगे।

 

अभियान का शुभारंभ चांदपोल मोक्षधाम से
इस अभियान का शुभारंभ चांदपोल मोक्षधाम में आज सांसद मंजू शर्मा ने पौधारोपण करके किया। उनके साथ स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

मोक्षधामों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण
सांसद मंजू शर्मा ने इस अवसर पर घोषणा की कि जयपुर के सभी मोक्षधामों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही मोक्षधामों के पुनरुद्धार, हरित विकास, सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के कार्य भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे, ताकि ये स्थल श्रद्धा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के आदर्श केंद्र बन सकें।

 

पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उनके अनुसार वृक्षारोपण ईश्वरीय कार्य है। यह सृष्टि की सेवा, मानवता की उपासना और पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है।"

 

जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा
सांसद ने बताया कि अभियान को केवल एक संस्थान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए भंवर लाल शर्मा स्मृति संस्थान के साथ-साथ जयपुर में कार्यरत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। सांसद कार्यालय की ओर से इन संस्थाओं को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बना सकें।

 

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आज पूरे देश में जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है। यह केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्द्धन और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है।

 

सांसद की जयपुरवासियों से अपील
सांसद मंजू शर्मा ने जयपुरवासियों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। उनका कहना था कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उसका संरक्षण है। यदि समाज इस जिम्मेदारी को अपनाएगा तो जयपुर आने वाले वर्षों में हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक समृद्ध शहर बन सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!