किरोड़ी लाल मीणा कराएंगे खुद के विभाग की CBI जांच! गोविंद सिंह डोटासरा को दी खुली चुनौती

Edited By Anil Jangid, Updated: 30 Jul, 2026 03:16 PM

kirodi lal meena challenges govind singh dotasra cbi probe own department

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ही विभाग से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग करने का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कृषि विभाग में सामने आए...

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ही विभाग से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग करने का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कृषि विभाग में सामने आए मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई पूरी तरह सामने आ जाएगी और “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।

 

किरोड़ी लाल मीणा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी भी मामले में उनकी भूमिका सामने आती है तो उसकी भी जांच की जाए और दोष साबित होने पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

दरअसल, राजस्थान में पेपर लीक और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा था।

 

वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि राजस्थान में भाजपा सरकार को ढाई साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और मंत्रिमंडल का हिस्सा होने के बावजूद किरोड़ी लाल मीणा ने अब तक इन मामलों की जांच क्यों नहीं करवाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

 

डोटासरा के बयान के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वह किसी भी जांच से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग से जुड़े मामलों में सामने आए सभी तथ्यों और नामों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने पूरे मामले की वास्तविकता आ सके।

 

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!