लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क एवं GN कानून गुरु – जस्टिस फ़ॉर यू द्वारा आयोजित पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 28 Nov, 2025 07:39 PM

journalist meet samman samaroh jaipur 2025 lok today gn kanun guru

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क एवं GN कानून गुरु – जस्टिस फ़ॉर यू द्वारा आयोजित पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा— “पत्रकार लोकतंत्र की आत्मा, समाज का दर्पण और सरकार का मार्गदर्शक”

जयपुर/राजस्थान। दैनिक लोक टुडे, डिजिटल लोक टुडे मीडिया, लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क और GN कानून गुरु – जस्टिस फ़ॉर यू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह गुरुवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि रहे।

उपमुख्यमंत्री का संबोधन — 'स्वतंत्र पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता'

डॉ. बैरवा ने कहा— “लोकतंत्र सिर्फ़ चुनावों से नहीं चलता, लोकतंत्र की आत्मा—जागरूक, ईमानदार और तथ्य-आधारित पत्रकारिता है। जनता और सरकार के बीच सबसे मज़बूत सेतु मीडिया ही है।”

उन्होंने कहा कि—  स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत करना सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। रचनात्मक आलोचना सरकार को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।

 वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने की अध्यक्षता

अध्यक्षता कर रहे श्री अरुण चतुर्वेदी, अध्यक्ष — वित्त आयोग, राजस्थान ने अपने संबोधन में कहा—  “तेज़ी से बदलते डिजिटल युग में पत्रकारों की भूमिका और ज़िम्मेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। विश्वसनीय पत्रकारिता ही समाज को दिशा देती है।”

पूर्व DGP और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 पूर्व DGP डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा— “पत्रकार जनता और सरकार के बीच वह पुल हैं, जो समाज को सही दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।”

 पूर्व डीजी जसवंत संपत्तराम ने कहा— “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसे स्वतंत्र, मजबूत और निष्पक्ष रखना समय की सबसे बड़ी मांग है।”

 'सम्मान जिम्मेदारी बढ़ाता है' — पत्रकारों की प्रतिक्रिया

सम्मानित पत्रकारों ने आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि समाज और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही को भी और सुदृढ़ करता है।

 लोक टुडे मीडिया एक्सीलेंसी अवार्ड 2025 — सम्मानित पत्रकारों की सूची

कार्यक्रम में निम्न सम्मानित पत्रकार, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल शामिल रहे:

1. मदन कलाल — स्पेशल कॉरस्पॉडेंट, दैनिक भास्कर
2. अमित भट्ट — संपादक, TV18
3. एल.एल. शर्मा — वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक नवज्योति
4. योगेश शर्मा — पॉलिटिकल एडिटर, फर्स्ट इंडिया
5. विशाल शर्मा — पंजाब केसरी (टीवी व डिजिटल हेड)
6. सचिन सैनी — ब्यूरो हेड, हिंदुस्तान टाइम्स
7. वत्सन — ब्यूरो हेड, न्यूज़ 24
8. रोशनलाल शर्मा — वरिष्ठ पत्रकार, मॉर्निंग न्यूज़
9. विक्रम सिंह राजपुरोहित — एंकर, DD राजस्थान
10. अतुल जैन — वरिष्ठ पत्रकार, ETV राजस्थान
11. योगेश शर्मा — वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट, फर्स्ट इंडिया
12. मनीष भट्टाचार्य — वरिष्ठ पत्रकार, इंडिया टीवी/सहारा/ज़ी
13. पीयूष शर्मा — ब्यूरो चीफ, ANI
14. आशुतोष शर्मा — वरिष्ठ पत्रकार, ज़ी न्यूज़
15. अमर शर्मा — ब्यूरो चीफ, IANS
16. अजीत सिंह शेखावत — प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट, PTI वीडियो
17. अजय मिश्रा — पंजाब केसरी, सीएम क्राइम रिपोर्टिंग
18. सत्येंद्र शुक्ला — वरिष्ठ पत्रकार, Khaskhabar.com
19. छवि अवस्थी — Bhaskar.com
20. दीपक चावला — NDTV
21. रामगोपाल जाट — सियासी भारत
22. सुनील शर्मा — वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट
23. महेंद्र शर्मा — फोटो एनालिस्ट, दैनिक भास्कर
24. जसराज बरांडा — सीनियर वीडियोलिस्ट, NDTV
25. अरविंद शर्मा — सीनियर फोटोग्राफर, टाइम्स ऑफ इंडिया

सामाजिक सरोकार के लिए विशेष सम्मान

 सूरज सोनी — पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान
 विमल कटिहार — सामाजिक सरोकार
 वीरेंद्र पारीक — मार्केटिंग हेड, महात्मा गांधी अस्पताल
 जसवंत कुमार — सामाजिक सरोकार पुरस्कार

पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव मुकेश चौधरी का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में लोक टुडे और GN कानून गुरु की भूमिका

कार्यक्रम के अंत में GN कानून गुरु – जस्टिस फ़ॉर यू के निदेशक गुरु प्रसाद लेखरा (एडवोकेट) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अतिथियों को— लोक टुडे के संपादक नीरज मेहरा, नितिन कुमार (एडवोकेट, GN कानून गुरु) और गुरु प्रसाद लेखरा की ओर से माल, साफा, संविधान की प्रस्तावना, पेन और डायरी भेंट की गई। समारोह का समापन भव्य भोज प्रसार के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!