बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 5 पिस्टल और 325 कारतूस जब्त

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 28 Feb, 2026 07:10 PM

huge cache weapons was recovered drone bikaner border

राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है।

बीकानेर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। संयुक्त कार्रवाई में पांच पिस्टल, 325 जिंदा कारतूस (जिनमें AK-47 के कारतूस भी शामिल हैं) और एक बड़ा ड्रोन जब्त किया गया है।

खेत में मिला संदिग्ध सामान, ग्रामीणों ने दी सूचना
घटना खाजूवाला इलाके के 24KND गांव के पास की है। एक किसान के खेत में संदिग्ध वस्तु देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दी। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 140वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच में सामने आया कि ईंट भट्टे की चिमनी से करीब 800 मीटर दूर खेत में ड्रोन के साथ हथियारों की खेप गिराई गई थी। तलाशी अभियान के दौरान 5 पिस्टल और 325 कारतूस बरामद किए गए।

ड्रोन से हथियार भेजने की पहली बड़ी घटना
बीकानेर बॉर्डर पर अब तक हेरोइन तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी पहली बार हुई है। सुरक्षा एजेंसियां इसे सीमा पार से हथियार तस्करी की गंभीर कोशिश मान रही हैं। डिप्टी कमांडेंट (इंटेलिजेंस ब्रांच) महेश चंद्र जाट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हथियार ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में गिराए गए।

संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
खाजूवाला थानाधिकारी रोहित चौधरी और वृताधिकारी अमरजीत चावला ने बताया कि बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इन हथियारों को किस उद्देश्य से भेजा गया था और क्या किसी स्थानीय नेटवर्क की संलिप्तता है। सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!