15 अगस्त से पहले भारत की सबसे बड़ी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर भारत पाक सीमा पर

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Aug, 2026 06:51 PM

bikaner police foil major indo pak border smuggling bid

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए खाजूवाला क्षेत्र में सघन ऑपरेशन के दौरान करीब 10 किलो हेरोइन, 11 ऑटोमेटिक हथियार, 22 मैगजीन और 100 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं।

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए खाजूवाला क्षेत्र में सघन ऑपरेशन के दौरान करीब 10 किलो हेरोइन, 11 ऑटोमेटिक हथियार, 22 मैगजीन और 100 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

 

बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि गत 27 फरवरी को हुई बड़ी कार्रवाई के बाद यह दूसरी बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों, पुलिस अधिकारियों और आमजन के सहयोग से तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास लगातार जारी हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार बॉर्डर क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

 

और ये भी पढ़े

    आईजी ने बताया कि शुक्रवार देर रात बीकानेर डीएसटी, साइबर सेल और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सघन ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन डंपिंग के माध्यम से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 ऑटोमेटिक हथियार, 22 मैगजीन और सौ से अधिक कारतूस बरामद किए गए।

     

    पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर माल लेने पहुंचे जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

     

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हथियार और मादक पदार्थ गिराए थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी हुई है।

     

    आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले किसी बड़ी आतंकी या आपराधिक घटना को अंजाम देने की संभावनाओं को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को विफल किया गया है।

     

    इस ऑपरेशन में एएसआई दीपक यादव, श्रीराम और हेड कांस्टेबल वासुदेव चारण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके इनपुट और सतर्कता के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

     

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल जब्त सामग्री की जांच की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!