Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ?

Edited By Chandra Prakash, Updated: 24 Apr, 2025 06:01 AM

horoscope come and know what the stars of your fortune say

राशिफल 24 अप्रैल 2025

जयपुर/जोधपुर, 24 अप्रैल 2025 । डॉ. अनीष व्यास भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर से जानिए आज का राशिफल 

 

राशिफल 24 अप्रैल 2025

 

मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा काम करती दिखाई देगी। आज आप नेगेटिव थॉट से बचें। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु काम का सीक्रेट किसी के साथ शेयर ना करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न दिखाई देगा। आज आपका कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी वर्ग के लोगों के लिए विशेष पदोन्नति मिल सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है आज आपको लोन आदि चुकाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है जिस कारण आपको कहीं अपमानित भी होना पड़ सकता है।

सिंह राशि
आज आपका मन अशांत रहेगा, जिसका एक कारण आपका स्वास्थ्य भी हो सकता है। आज स्वास्थ्य के चलते आपको कुछ समस्याएं महसूस होंगी। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य कार्य पूर्ण हो सकता है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी का जॉब लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार दिखाई पड़ेगा। घर में एक खुशी का माहौल देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं। नौकरी में आपके अधिकारी वर्गों से विशेष सम्मान और पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि
आज आप किसी नए कार्य के लिए मन में प्लान बना सकते हैं। किसी मित्र से आर्थिक सपोर्ट मांग सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आप पर पारिवारिक दबाव बन सकता है जिससे आप ना चाह कर भी कोई निर्णय दबाव में आकर ले सकते हैं।

मकर राशि
आज आप किसी कार्य को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रुक सकता है। नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज व्यापार व्यवसाय में स्थिति कुछ विपरीत दिखाई देगी।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप किसी विशेष कार्य को लेकर जो योजना बना रहे हैं, वह सफल होगी। आपको कोई महत्वपूर्ण पद से नवाजा जा सकता है। सामाजिक. राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!