रतनगढ़ में मासूम की मौत से सनसनी, दादी पर हत्या का केस दर्ज

Edited By Afjal Khan, Updated: 02 Mar, 2026 05:46 PM

grandmother accused of drowning 15 month old granddaughter in ratangarh churu

चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में 15 महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। मासूम सना की गंदे नाले में डूबने से मौत हुई है। बच्ची की मां ने अपनी सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी दादी को...

चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में 15 महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। मासूम सना की गंदे नाले में डूबने से मौत हुई है। बच्ची की मां ने अपनी सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मां ने लगाया साजिश का आरोप

जानकारी के अनुसार, वार्ड 44 निवासी निलोफर पत्नी अकरम बिसायती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी सास जरीना के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण थे।

रविवार को 15 महीने की सना घर में खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दादी जरीना उसे अपने साथ बाहर ले गई। कुछ समय बाद जब बच्ची घर में दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुलिस को बताया कि बच्ची को आखिरी बार जरीना के साथ देखा गया था।

नाले से मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया। जांच के दौरान रामचंद्र पार्क से ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क पर बने नाले में बच्ची का शव मिला।

नगरपालिका कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। रविवार सुबह करीब 7 बजे शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दादी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!