रतनगढ़ मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप, भाजपा ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Edited By Ishika Jain, Updated: 08 Apr, 2026 03:09 PM

ratangarh voter list irregularities bjp memorandum adm churu

राजस्थान के रतनगढ़ शहर में नगरपालिका की नई मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड परिसीमन के बाद तैयार की गई सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चूरू एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

राजस्थान के रतनगढ़ शहर में नगरपालिका की नई मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड परिसीमन के बाद तैयार की गई सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चूरू एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

सूची में सामने आईं कई खामियां

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी के अनुसार, हाल ही में प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के परीक्षण में कई त्रुटियां सामने आई हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सूची तैयार करते समय वार्ड परिसीमन के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

महामंत्री दीपक मुरारका ने बताया कि वार्ड 1 से 45 तक की सूची में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां मिली हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना सत्यापन के सूची बनाने का आरोप

जिला प्रवक्ता ओम महर्षि ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची बिना जमीनी सत्यापन के तैयार की गई है। उनका कहना है कि बंद कमरों में बैठकर सूची तैयार करना पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज हैं। साथ ही, कई मामलों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा बिना फील्ड वेरिफिकेशन के एक वार्ड के मतदाताओं को दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया है।

निष्पक्ष जांच और नई सूची की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वार्ड परिसीमन के अनुसार नई, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!