भीलवाड़ा में पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा माहौल

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 08 Apr, 2026 04:51 PM

grand welcome for pandit pradeep mishra in bhilwara

भीलवाड़ा। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भीलवाड़ा आगमन पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भीलवाड़ा। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भीलवाड़ा आगमन पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उनके स्वागत के दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में पंडित मिश्रा का भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कुमार कोठारी सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पंडित मिश्रा का अभिनंदन किया और आगामी शिव महापुराण कथा को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कथा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की गई है।

भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रही इस भव्य शिव महापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर शहर में व्यापक चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!