भीलवाड़ा में सदर थाना प्रभारी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल, सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने की बात सामने आई

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 08 Aug, 2026 08:10 PM

sadar police station in charge injured under suspicious circumstances in bhilwar

भीलवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह मंगलवार शाम अपने आवास पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह मंगलवार शाम अपने आवास पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वर्दी पहनते समय उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे सदर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के लिए सीआई लोकपाल सिंह की ड्यूटी लगी थी। नाकाबंदी के लिए रवाना होने से कुछ देर पहले उन्होंने एक एसआई को फोन कर गाड़ी तैयार रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वे वर्दी पहनने के लिए घर में गए। इसी दौरान कथित तौर पर उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली लगने के बाद लोकपाल सिंह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े। घटना के समय उनके माता-पिता और पत्नी भी घर पर मौजूद थे। उनकी पत्नी ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल थानाधिकारी को उपचार के लिए महात्मा गांधी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामस्नेही निजी अस्पताल रेफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। भीलवाड़ा एसपी सागर राणा ने बताया कि गोली लगने से लोकपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर उपचार के लिए उन्हें उदयपुर रेफर किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक लोकपाल सिंह मूल रूप से अजमेर जिले के विजयनगर क्षेत्र के नादसी गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और करीब दो महीने पहले ही उन्होंने दूसरी शादी की थी। परिवार में उनके माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे वास्तव में क्या कारण था, इसकी विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!