अशोक गहलोत बोले — देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में, युवाओं से सेवा दल से जुड़ने की अपील

Edited By Chandra Prakash, Updated: 14 Aug, 2025 03:59 PM

gehlot said  democracy and constitution are in danger in the country

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश के अंदर लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। ऐसे समय में राजस्थान प्रदेश सेवा दल की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने यह बात राजस्थान प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत द्वारा 11 अगस्त से 11...

जोधपुर, 14 अगस्त 2025। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश के अंदर लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। ऐसे समय में राजस्थान प्रदेश सेवा दल की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने यह बात राजस्थान प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत द्वारा 11 अगस्त से 11 अक्टूबर 2025 तक चलाए जाने वाले "संगठन-सृजन प्रशिक्षण अभियान" की सराहना करते हुए कही।

गहलोत ने कहा कि सेवा दल का इतिहास गौरवशाली रहा है। पंडित नेहरू और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे महान नेता इस संगठन से जुड़े रहे हैं, और उनकी विरासत आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस संगठन से जुड़ें और देश की सेवा में अपनी भूमिका निभाएं, क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है।

उन्होंने राहुल गांधी के "वोट चोरी रोको" अभियान का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब पूरा देश इससे जुड़ चुका है। हर नागरिक समझता है कि अगर वोट चोरी हुआ, तो लोकतंत्र जिंदा नहीं रह पाएगा। गहलोत ने कहा कि वे भी इस प्रशिक्षण शिविर में जाने का प्रयास करेंगे और सभी से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करेंगे।

अशोक गहलोत ने अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रयास देशहित में है और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!