चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप : कर्नाटक को हरा मुंबई ने जीती चैंपियनशिप, विजेता टीम को पांच लाख, स्टार प्लेयर को मिली कार

Edited By Chandra Prakash, Updated: 25 Oct, 2024 08:50 PM

fourth national disabled cricket championship

कर्नाटक को हरा मुंबई ने जीती चैंपियनशिप, विजेता टीम को पांच लाख, स्टार प्लेयर को मिली कार

उदयपुर, 25 अक्टूबर 2024 । नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया (डीसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को बीएन कॉलेज मैदान पर हुआ, जिसमें मुंबई ने कर्नाटक को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

फाइनल में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और नरेंद्र मंगोरे के शानदार 68 रनों की मदद से 6 विकेट पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने रविंद्र संते के 70 और प्रसाद चौहान के 57 रनों के योगदान से 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की।

PunjabKesari

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया थे, जबकि अध्यक्षता खाटू श्याम मंदिर प्रबंध कमेटी के चेयरमैन एवं डीसीसीआई के संरक्षक प्रताप सिंह ने की। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांग खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि में डीसीसीआई की राजस्थान अध्यक्ष ज्योत्सना चौधरी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर सैनी, और अन्य शामिल थे। फाइनल मैच में मुंबई के रविंद्र संते को 11,000 रुपए का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर राजस्थान के सतीश किराड़, बेस्ट फील्डर कुणाल फनसे, और बेस्ट बैट्समैन शिवाशंकरा को 25,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ सीरीज मुंबई के आकाश पाटिल को स्कूटी, और स्टार प्लेयर राजस्थान के सुरेंद्र खोरवाल को कार की चाबी सौंपी गई। मेजबान राजस्थान और महाराष्ट्र को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। विजेता मुंबई को 5 लाख, और उपविजेता कर्नाटक को 2.50 लाख रुपए प्रदान किए गए।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!