पूर्व मंत्री बोले-नेता मुर्गा बन सकता, नाक रगड़ सकता है !

Edited By Rahul yadav, Updated: 15 Mar, 2025 06:16 PM

former minister said a leader can become a cock and can rub his nose

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक हो सकता है और उनके समर्पण के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा माहौल...

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, भाजपा पर साधा निशाना

भीलवाड़ा। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक हो सकता है और उनके समर्पण के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा माहौल बिगाड़ने की राजनीति कर रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की आवश्यकता है।

रामलाल जाट शनिवार को मांडल विधानसभा क्षेत्र में तालाब की पाल स्थित गणेश मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के होली स्नेह मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को सशक्त बनाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि संगठन ही सत्ता प्राप्ति का माध्यम बनता है।

"कार्यकर्ता राजा, संगठन मजबूत होना जरूरी" पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रहे रामलाल जाट ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक बैठकें करने और संघर्ष को अपनी प्राथमिकता बनाने की अपील की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम और कृष्ण को भी संघर्ष करना पड़ा था, और अगर संगठन को मजबूत करना है तो सभी को मेहनत करनी होगी।

उन्होंने विपक्ष की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विपक्ष सरकार के बराबर होता है, इसलिए कांग्रेस को संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति संगठन में पदाधिकारी बनता है, वह अगले ही पल टिकट की मांग करने लगता है, जो अनुचित है।

"जनता को झूठे प्रचार से गुमराह कर रही भाजपा" रामलाल जाट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर जनता को झूठे प्रचार के माध्यम से गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर-मस्जिद के मुद्दे को भुनाकर राजनीति कर रही है। भीलवाड़ा के देवनारायण मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए तूल दिया गया। उन्होंने राम मंदिर भूमि विवाद का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला आपसी सहमति से हल हुआ था, लेकिन इसे न्यायालय के आदेश के रूप में प्रचारित किया गया।

"भीलवाड़ा में बिगड़ते हालात पर चिंता" रामलाल जाट ने हाल ही में हुए ब्लैकमेलिंग कांड और भीलवाड़ा में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, तो फिर किसके विरोध में प्रदर्शन किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के नेता राजनीति के चलते संतों को भी सड़क पर बैठने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

"बंद समाधान नहीं, जनता को परेशानी" 10 मार्च को भीलवाड़ा में हुए बंद पर टिप्पणी करते हुए जाट ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बंद करवाना नहीं है। उन्होंने भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे बंदों से केवल गरीब और आम जनता को परेशानी होती है। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पांडवों के समान है और भाजपा कौरवों के समान, जहां भगवान कृष्ण सच्चाई के साथ थे।

"संगठन के विस्तार की कमी से हारी कांग्रेस" कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने इस अवसर पर कांग्रेस संगठन की कमजोरी स्वीकारते हुए कहा कि भीलवाड़ा में संगठन का विस्तार नहीं हो सका, जिससे गुटबाजी बढ़ी और कांग्रेस को नुकसान हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टीमों में न बंटने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा कानाफूसी किए जाने पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकता, उसे पद छोड़ देना चाहिए।

कार्यक्रम में रहे मौजूद इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, मांडल विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर सभी नेताओं का स्वागत किया।

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!