डूंगरपुर में ‘विकसित शहरी वार्ड अभियान’ के तहत सुझावों की बौछार, पार्क और सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग

Edited By Ishika Jain, Updated: 27 Mar, 2026 06:53 PM

dungarpur urban ward campaign

राजस्थान के डूंगरपुर में शहर के विकास में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘विकसित शहरी वार्ड अभियान’ के तहत वार्ड सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। 20 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 17 अप्रैल तक जारी रहेगा।

राजस्थान के डूंगरपुर में शहर के विकास में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘विकसित शहरी वार्ड अभियान’ के तहत वार्ड सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। 20 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 17 अप्रैल तक जारी रहेगा।

नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि शहर के सभी 40 वार्डों में रोजाना बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां स्थानीय निवासी अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव और समस्याएं सामने रख रहे हैं।

पार्क, आरओ प्लांट और पुलिस चौकी की मांग

वार्ड सभाओं में लोगों ने नगर परिषद की खाली जमीन पर गार्डन विकसित करने, राजपुर मुख्य मार्ग स्थित आश्रय स्थल के पास आरओ वाटर प्लांट लगाने और अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखी है।

सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

इसके अलावा परशुराम तिराहे से रेलवे स्टेशन होते हुए दो नदी तक सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण, नई पानी की टंकी लगाने तथा सीवरेज कार्य को जल्द पूरा करने की मांग भी प्रमुख रूप से सामने आई।

रिवर फ्रंट और नई सड़क के प्रस्ताव

लोगों ने गांगड़ी नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने, दो नदी पुल से सुरपुर बाईपास तक 40 फीट चौड़ी सड़क बनाने और क्षेत्र में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए भूमि आरक्षित करने के सुझाव भी दिए।

अभियान में बढ़ रही भागीदारी

अब तक वार्ड संख्या 1 से 4 तक की सभाएं आयोजित हो चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और नगर परिषद के अधिकारी शामिल हुए। प्रशासन का कहना है कि इन सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!