डूंगरपुर में नर्सिंग पद खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

Edited By Ishika Jain, Updated: 10 Apr, 2026 06:15 PM

dungarpur nursing posts abolished protest nurses submit memorandum

डूंगरपुर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला इकाई ने मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पदों को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और नर्सिंगकर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पदों...

डूंगरपुर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला इकाई ने मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पदों को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और नर्सिंगकर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पदों को पुनः बहाल करने की मांग की।

एसोसिएशन के अनुसार, राज्य सरकार ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से कुल 1267 नर्सिंग पद समाप्त किए हैं, जिनमें डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के 110 नियमित पद भी शामिल हैं। इन पदों पर वर्तमान में कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे में अचानक पद समाप्त करने का निर्णय कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहा है।

पदाधिकारियों ने बताया कि डूंगरपुर अनुसूचित क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण मेडिकल हब है, जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नर्सिंग स्टाफ की कमी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

संगठन ने सरकार से मांग की है कि इन पदों को तुरंत बहाल किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यभर में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!