डूंगरपुर नगर परिषद का 74.71 करोड़ का बजट प्रस्ताव, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

Edited By Afjal Khan, Updated: 19 Feb, 2026 06:14 PM

dungarpur municipal council budget 74 crore development plan 2026 27

डूंगरपुर में शहरी विकास को गति देने के लिए नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 74 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को अनुमोदन हेतु भेज दिया है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।

डूंगरपुर में शहरी विकास को गति देने के लिए नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 74 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को अनुमोदन हेतु भेज दिया है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुकाबले प्रस्तावित बजट में 13 करोड़ 85 लाख रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। परिषद ने चालू वर्ष का संशोधित बजट 60 करोड़ 86 लाख रुपये निर्धारित कर उसे भी सरकार के पास स्वीकृति के लिए प्रेषित किया है।

दो वर्षों में बजट में बड़ी छलांग

नगर परिषद के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में बजट 42 करोड़ 34 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 74 करोड़ 71 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह दो वर्षों में परिषद के बजट में 28 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

बुनियादी ढांचे पर रहेगा विशेष जोर

नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी के अनुसार प्रस्तावित बजट में शहरी क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दी गई है।

इसके तहत सड़कों का निर्माण और मरम्मत, नालों का विकास, सफाई व्यवस्था को मजबूत करना, स्ट्रीट लाइट विस्तार, पेयजल एवं जल निकासी से जुड़े कार्य प्रमुख रहेंगे।

सौंदर्यीकरण और नई परियोजनाएं भी शामिल

बजट में शहर के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित परियोजनाओं का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नगर सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए वाहनों की खरीद की योजना भी बनाई गई है, जिससे कचरा संग्रहण और अन्य सेवाओं में सुधार होगा।

परिषद का मानना है कि बजट में की गई यह वृद्धि शहर के समग्र विकास को नई दिशा देगी। अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!