डूंगरपुर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन BJP-Congress का शक्ति प्रदर्शन, नारों से गूंजा शहर

Edited By Anil Jangid, Updated: 31 Aug, 2026 02:33 PM

dungarpur civic polls bjp congress hold show of strength on last day

डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को शहर में सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल रैलियां निकालकर चुनावी माहौल को गरमा दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़,...

डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को शहर में सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल रैलियां निकालकर चुनावी माहौल को गरमा दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़, जोशीले नारों और समर्थकों के हुजूम के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

 

भाजपा की रैली BJP चुनाव कार्यालय से हुई रवाना
भाजपा की ओर से निकाली गई रैली जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता, नगर अध्यक्ष नयन सुथार और विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा के नेतृत्व में भाजपा चुनाव कार्यालय से शुरू हुई। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ रैली गांधी आश्रम होते हुए HDO कार्यालय पहुंची, जहां प्रत्याशियों ने अपने नामांकन आवेदन जमा किए।

 

रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने शहर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन को खास बना दिया।

 

अंतिम दिन उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़, कतारों में लगे उम्मीदवार
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण HDO कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ रही। एक साथ बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने से नामांकन केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं। प्रत्याशी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

 

कांग्रेस ने भी दिखाया दम, विशाल जनसमूह के साथ पहुंची रैली
वहीं कांग्रेस ने भी नामांकन के अंतिम दिन जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। डूंगरपुर विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नंगदा और असरार अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल जनसमूह के साथ रैली के रूप में नामांकन स्थल पहुंचे।

 

कांग्रेस की रैली में भी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थकों की भीड़ ने शहर के चुनावी माहौल को पूरी तरह सियासी रंग में रंग दिया।

 

दोनों दलों के शक्ति प्रदर्शन ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी
नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के बाद डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। अब प्रत्याशियों के नामांकन के बाद चुनावी मैदान में तस्वीर साफ होने लगी है। नारेबाजी से लेकर शक्ति प्रदर्शन तक—अंतिम दिन शहर में चुनावी रंग पूरी तरह चढ़ा नजर आया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!