डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 साल से फरार इनामी आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 31 Mar, 2026 06:06 PM

dungarpur absconding accused arrested udaipur dowry case 14 years

राजस्थान के डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 14 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 14 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।

उदयपुर में छिपकर कर रहा था काम

गिरफ्तार आरोपी विनोदसिंह राठौड़ (41) को उदयपुर के पंचवटी इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वह यहां एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में काम कर रहा था और अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था। उस पर 1000 रुपए का इनाम घोषित था।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति अपनाई। टीम ग्राहक बनकर मौके पर पहुंची और पहचान पुख्ता होते ही उसे हिरासत में ले लिया।

दहेज प्रताड़ना का पुराना मामला

पुलिस के अनुसार यह मामला वर्ष 2014 का है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज की मांग और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। शिकायत में बताया गया था कि शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जाता था और कई बार घर से निकाल दिया गया।

पहचान छिपाने की कोशिश, फिर कबूला जुर्म

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने शुरू में अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!