राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सौगात: अब वैष्णो देवी कटरा तक जाएगी साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 7 जिलों को फायदा

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Aug, 2026 03:52 PM

direct train to vaishno devi sabarmati jammu tawi express extended to katra

जयपुर। पश्चिमी रेलवे ने पश्चिमी राजस्थान से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा दी है. रेलवे ने अब गुजरात से जम्मू जानेवाली साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार कर इसे वैष्णो देवी तक कर दिया है. यह ट्रेन अब श्री...

जयपुर। पश्चिमी रेलवे ने पश्चिमी राजस्थान से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा दी है. रेलवे ने अब गुजरात से जम्मू जानेवाली साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार कर इसे वैष्णो देवी तक कर दिया है. यह ट्रेन अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी. रेलवे की ट्रेन संख्या 19223 गुजरात के साबरमती से शुरू होती है और राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरती है. साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस से वैष्णो देवी की यात्रा करनेवाले राजस्थान के इन इलाकों के यात्रियों को सुविधा हो जाएगी. यह ट्रेन सिरोही, पाली, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़ जिलों के कई स्टेशनों से होकर गुजरती है. 18 अक्टूबर से वैष्णो देवी तक ट्रेन का संचालन शुरू होगा.

 

साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन का समय
साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223) सुबह 10:25 पर गुजरात में साबरमती से रवाना होती है. यह अगले दिन शाम 6:40 बजे जम्मू तवी पहुंचती है. साबरमती से जम्मू तवी की रेलमार्ग से दूरी 1493 किलोमीटर है. 18 अक्टूबर से यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाएगी. ट्रेन (19223) 10:25 बजे साबरमती से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:55 मिनट पर वैष्णो देवी पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन सुबह 4:50 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:05 बजे साबरमती पहुंच जाएगी.

 

राजस्थान में ये हैं ट्रेन के स्टेशन
पश्चिमी रेलवे की यह ट्रेन पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरती है. साबरमती से रवाना होने के बाद यह ट्रेन राजस्थान के 7 जिलों से होकर जाती है. यह ट्रेन सिरोही जिले के आबू रोड और पिंडवाड़ा; पाली जिले के सुमेरपुर, फालना, मारवाड़ और पाली मारवाड़; जोधपुर जिले के लूनी और पीपाड़ रोड; नागौर जिले के गोटन, मेड़ता रोड और नागौर; बीकानेर जिले के नोखा, देशनोक, बीकानेर, लालगढ़, लूनकरनसर; श्रीगंगानगर के सूरतगढ़; हनुमानगढ़ के पीली बंगा, हनुमानगढ़ और संगरिया रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी.

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!