Edited By Ishika Jain, Updated: 26 Apr, 2026 06:43 PM

धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के जारैला गांव में आग लगने से एक किसान की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस हादसे में किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल अरहर की फसल राख हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, कटाई के बाद अरहर की फसल को खेत में एक जगह इकट्ठा करके रखा गया था। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते लपटों पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सरपंच प्रतिनिधि संजू सिंह जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर किसान से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रशासन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
घटना के बाद आसपास के किसानों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसल बीमा योजना का लाभ जल्द दिलाने और ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।